back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WEATHER UPDATE: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी की सुहबुगाहट होने लगी शुरू

मौसम विज्ञानी के मुताबिक, साल 2011 के बाद पहली बार है, राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के पहले सप्ताह सोमवार 06 फरवरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिन से दोपहर को चढ़ता पारा पसीना बहाने लगा है। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया

इस मौसम विज्ञानी के मुताबिक, साल 2011 के बाद पहली बार है, जब राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के पहले सप्ताह सोमवार, 06 फरवरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह पिछले दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महानगर में 06 फरवरी से 09 फरवरी तक औसत तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस

इस अधिकारी का कहना है कि आमतौर पर महानगर में 06 फरवरी से 09 फरवरी तक औसत अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया होता है। मगर रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 25.7 दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान कुछ घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

इस मौसम विज्ञानी का कहना है कि 2021 में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर आज (मंगलवार) की बात की जाए तो अधिकतम तापमान कुछ घटकर 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियम में 12 फरवरी को कमी हो सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के मुताबिक एक्यूआई 290 दर्ज किया गया

प्रदूषण की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 265 पहुंच गया। रविवार को यह 244 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के मुताबिक, आज (मंगलवार) सुबह करीब 7 बजे एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। 201 से 300 तक इसे ‘खराब’ श्रेणी में माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई गर्मी: कौन सा कूलर देगा ज्यादा ठंडी हवा? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें और समझें रोज 14-15 घंटे चलाने पर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, घरों में कूलर की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है। तेज धूप, लू...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵