नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य में 14 मार्च के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में बादल गरजने की संभावना बताई है। 16 के बाद 17 मार्च को भी बारिश का ये सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यूपी के 37 जिलों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, 16 मार्च को मौसम विभाग ने बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में चमक धमक के साथ बिजली गिरने और आंधी का अनुमान भी लगाया गया है। जानें आपके जिले में आज मौसम कैसा रहेगा।
किन जिलों में अलर्ट जारी?
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को लेकर आज अलर्ट जारी किया है। राज्य में आज और कल के लिए बारिश मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। यूपी के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों के नाम शामिल हैं।
बारिश का सीजन खत्म होने के बाद एक बार फिर से राज्य के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले आने वालों कुछ दिनों में 18 से 21 मार्च के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस तरह से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
पिछले दिनों में कितना रहा तापमान ?
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।




