back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में रहने वाले मतदाताओं को मिलेगा 1 दिन का अवकाश

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक आने लगी है। अन्य राज्यों में रहने वाले यूपी के लोग अब मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली सरकार ने दिल्ली में काम करने वाले निजी और सरकारी कर्मचारियों को मतदान के मद्देनजर। एक बड़ी राहत दी है। इसके तहत यूपी में मतदान के लिए दिल्ली में काम करने वाले लोगों को छुट्टी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान वाले दिन का अवकाश मिलेगा। हालांकि उनके वेतन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्तरप्रदेश में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आरएलडी, बहुजन समाजवादी पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है, वहीं सरकार बनाने की उम्मीद भी जता रही है। वहीं दिल्ली में बड़ी संख्या में उत्तरप्रदेश व अन्य राज्य के लोग काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। इन चरणों के तहत 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। साथ ही पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। वहीं आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵