back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साधु संतों के साथ बैठक के बाद देशव्यापी आंदोलन करने की तैयारी में विश्व हिंदू परिषद

आंदोलन की रूपरेखा को तय करने के लिए अगले महीने 11 और 12 जून को हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विहिप के पदाधिकारियों के अलावा देश भर के 300 से ज्यादा साधु-संत शामिल होंगे। धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में विश्व हिंदू परिषद साधु-संतों के मार्गदर्शन में उनके कहे अनुसार भविष्य के आंदोलन के मुद्दों और तौर तरीकों को तय करेगा। इस बैठक में अगले एक वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि विहिप की इस महत्वपूर्ण बैठक में कृष्ण जन्म भूमि और काशी विश्वनाथ को मुक्त कराने के लिए अहम और महत्वपूर्ण फैसला किया जाएगा। बैठक में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के साथ ही लाउडस्पीकर विवाद, लव जिहाद और देश के कई अन्य ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की इस बैठक को 2024 की तैयारी के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...