नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मणिपुर में हाल ही में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन यह ऑपरेशन सफल होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि, फ्री ट्रैफिक शुरू करने बाद भी कुकी बहुल इलाके में हिंसा भड़क गई है। करीब दो साल बाद कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू किया था। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर शनिवार को बसों की आवाजाही शुरू हुई। जैसे ही ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुआ कुकी समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कुकी बहुल इलाके में इसके खिलाफ प्रदर्शन होने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर पत्थर बिछा दिए, बसों और कारों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसूगैस के गोले दागने बड़े। इस झड़प में सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।
हिंसा के कारण बिगड़े हालात
पिछले करीब दो साल से मणिपुर जातीय हिंसा से ग्रसित है। लगातार बिगड़ेते हालात के बीच अब तक करीब 300 लोग मारे जो चुकी है। और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में फ्री मूवमेंट को लेकर विशेष निर्देश दिए थे, जिसके बाद शनिवार को दो रूटों पर सरकारी बसों का मूवमेंट हुआ। लेकिन कुकी समुदाय ने इस फैसले का विरोध किया और फिर हिंसा भड़क गई, जिसमें सैकड़ों लोग घायल होने की खबर है।
इन इलकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू होते हुए कुकी बहुला इलाकें में हिंसा भड़क गई। बसों की आवाजाही का कुकी समुदाय विरोध कर रहा है। जिसके चलते हालात बिगड़ गए है। वहीं इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति इलाकों में बसों की सुरक्षा के लिए CRPF और स्थानीय पुलिस को सुरक्षाा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैनात इसके अलावा, रेड जोन वाले इलाकों में भी निगरानी के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों केा नैतान किया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने दिए थे निर्देश
एक हफ्ते पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के ताजा हालात को लेकर गृह मंत्रालय दिल्ली में रिव्यू मीटिंग की गई थी। उन्होंने 8 मार्च से सभी सड़कों को खोलें जाने के आदेश दिए थे। इलाकों में आवागमन सुनिश्चित करने को कहा था। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि, इस हालात में रास्ते ब्लॉक करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
सामान्य स्थिति बहाल करने का आश्वासन
वहीं इस हिंसा के बीच मणिपुर के मुख्य सचिव पी के सिंह ने राज्य में सामान्य हालात बहाल करने का आश्वासन दिया है। कहा कि, मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, 12 मार्च से इंफाल और चुराचांदपुर के बीच हेलिकॉप्टर सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि, आवागमन में बाधा डालने वालों को बख्शा नही जाएगा।





