back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावितों ने कहा- ममता में ममता नहीं

-धुबरी जिला में पहुंचे लगभग 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता व उनके परिजनों ने सुनाई आपबीती धुबरी (असम), 05 मई (हि.स.)। विधानसभा चुनावों में भाजपा का समर्थन करने वाले पश्चिम बंगाल के लोगों को चुनावों के पहले से ही टीएमसी के गुंडों की हिंसा का शिकार होना पड़ रहा था। लोगों काे लगा कि चुनाव बाद संभवतः सत्ता बदलेगी तो हिंसा व गुंडागर्दी के दिन बीत जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सत्ता में फिर से एक बार टीएमसी की वापसी हुई तो सत्ताधारी पार्टी के समर्थक बेकाबू होकर भाजपा समर्थकों पर टूट पड़े। राज्य भर में मतगणना के बाद हिंसा का नंगा नाच खेला जाने लगा। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनकर रह गया है। दूसरे दलों के समर्थक अपनी जान बचाने के लिए पश्चिम बंगाल को छोड़कर पड़ोसी राज्यों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार और बुधवार को असम के धुबरी जिला में पहुंचे लगभग 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता व उनके परिजनों ने आंखों में आंसू लिए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि आज अपने घर में रहना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है। वे अपने घरों में वर्तमान समय में लौटकर नहीं जा सकते। असम में शरण लेने के लिए पहुंचे लोगों में सभी उम्र के लोग हैं। एक-दो वर्ष से लेकर बुजुर्ग तक शरण लेने के लिए असम में पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल के कुचबिहार जिला के तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झावकुटी दासपाड़ा निवासी मेघू दास की कहानी दिल को दहला देने वाली है। उन्होंने बुधवार को बातचीत करते हुए कहा कि मेरी मां सरस्वती दास (75) का गत शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। आज मुझे अपने घर में रहकर श्राद्ध क्रिया करना चाहिए, लेकिन मैं अपनी जान बचाने के लिए अपना घर छोड़कर असम में शरण लेने के लिए मजबूर हुआ हूं। मेघू दास ने कहा कि भाजपा का समर्थन करने के बदले आज मैं घर से बेघर हो गया। मेरा क्या होगा। मैं अपने घर वापस नहीं जा पाऊंगा। मेरी मां का निधन हो गया है, मेरे दिल पर क्या बीत रही है, इसको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। बात करते-करते मेघू दास के आंखों में आंसू आ गये। कुछ इस तरह की कहानी घर से छोड़कर असम में शरण लेने पहुंचे अन्य लोगों की भी है। पूर्व झावकुची इलाके के निवासी फकरुल इस्लाम ने भी अपनी व्यवथा बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव उन्हें घर से बेघर होने का कारण बन गया है। उन्होंने बताया कि उनके समाज (अल्पसंख्यक समाज) के लगभग 50 भाजपा कार्यकर्ता व परिजन घर छोड़कर असम में लावारिस की तरह शरण लेने के लिए मजबूर हैं। घर पर सब कुछ होते हुए भी दूसरे के रहमो करम पर रहने को आज मजबूर होना पड़ा है। फकरूल इस्लाम ने कहा कि ममता दीदी की सरकार के दिल में ममता के लिए कोई जगह नहीं है। वे आज मुख्यमंत्री पद का शपथ ले रही हैं और हम उनके राज में अपने घर से बेघर हो गये। असम में शरण लेने पहुंचे अन्य लोगों ने भी इस तरह की बातें बेहद कातर अंदाज में बंया की। जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गये। लोग अपने आपसे सवाल कर रहे हैं, कि कल तक केंद्र सरकार को कोसने वाली टीएमसी पार्टी क्या इस तरह का व्यवहार अपने लोगों के साथ करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵