back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद में दो युवकों के करतब वाले वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

नई दिल्ली/गाजियाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद में दो युवकों को स्टंट करना भारी पड़ गया। एक स्टंट में युवक गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो में बैठ कर करतब दिखाता नजर आ रहा है तो दूसरे वीडियो में एक युवक एक स्कूल के बाहर लड़कियों के सामने गुलाटी मारता दिख रहा है। दोनों ही वायरल वीडियो पर गाजियाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर एक लड़के द्वारा गुलाटी मारने की वीडियो वायरल हुई, जिसका पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निपुण अग्रवाल एसपी सिटी ने बताया कि, स्कूल की छुट्टी के दौरान लड़कियों के सामने दुष्यंत नामक युवक गुलाटी मारता नजर आ रहा है, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। युवक बुलंदशहर निवासी है और नोएडा में फिलहाल रह रहा है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में एक युवक कार की ड्राइविंग सीट को छोड़कर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक की परेशानी बढ़ गई है और उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस युवक की तलाश कर रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस एमएसके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...