back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम के मन की बात में वैदिक मैथ, शिक्षा मंत्रालय ने कहा, गणित हमारी समृद्ध विरासत

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की चर्चा करने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका अभिनंदन किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गणित के क्षेत्र में भारत के योगदान, आचार्य पिंगला, आचार्य आर्यभट्ट, रामानुजन व पुरी के पूर्व शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी भारतीकृष्ण तीर्थ महाराज जैसे गणितज्ञों द्वारा पोषित भारत की समृद्ध गणित परंपराओं से युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन। गौरतलब है कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व को गणित के सबसे महžवपूर्ण सूत्रों से अवगत कराने वाले भारत के लोगों के लिए गणित एक समस्या नहीं सहज विषय होना चाहिए। अपने बच्चों को यदि हम वैदिक गणित सिखाएंगे तो उनका गणित को लेकर डर भी समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान भी छात्रों से इस विषय पर बात की थी। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोरी ऑफ इंडियन मैथमेटिक्स एवं वैदिक गणित की हमारी समृद्ध विरासत पर चर्चा की। अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को गणित के सबसे महžवपूर्ण सूत्रों से अवगत कराने वाले भारत के लोगों के लिए गणित एक समस्या नहीं सहज विषय होना चाहिए। यही नहीं वैदिक मैथ्स से आप बड़ी-बड़ी साइंटिफिक प्रॉब्लम भी सॉल्व कर सकते हैं। मैं चाहूंगा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को वैदिक मैथ जरूर सिखाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैदिक मैथ सीखने से छात्रों का कॉन्फिडेंस तो बढ़ेगा ही साथ ही उनके ब्रेन की एनालिटिकल पावर भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे बच्चों के मन में गणित को लेकर जो कुछ भी डर है वह भी समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैदिक मैथ की खासियत यह है कि इसके जरिए आप कठिन से कठिन गणनाएं पलक झपकते ही मन में ही कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि आजकल तो सोशल मीडिया पर आपने वैदिक गणित सिखाने और सीखने वालों ऐसे कई युवाओं के वीडियो भी देखे होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अमृत सरोवर अभियान से जुड़ने और अपने जि़ले में 75 अमृत सरोवर के संकल्प को पूरा करने की ओर जि़म्मेदारी लेने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जल और जीवन-संरक्षण के प्रयास स्थानीय पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अलावा हमारे इलाके की पहचान भी बनेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में म्यूजियम से लेकर मैथ तक, नवनिर्मित पीएम संग्रहालय, देश के प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियां, उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य, जल संचय से जुड़े सराहनीय प्रयासों एवं अन्य कई विषयों पर हुई प्रेरक चचार्ओं को सुना। –आईएएनएस जीसीबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...