back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुधवार से शुरू होगा 12-14 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण : केंद्र

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर बुधवार से 12-14 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल बैठक में कहा कि दिया जाने वाला टीका कॉर्बेवैक्स होगा, जो बॉयलोजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद में निर्मित है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुबह नौ बजे से शुरू होगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि टीकाकरण की तारीख को केवल 12 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालों को ही कोविड-19 का टीका लगाया जाए। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यदि लाभार्थी पंजीकृत है, लेकिन टीकाकरण की तिथि पर आयु 12 वर्ष नहीं हुई है तो टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अब बुधवार से प्रिकॉशन खुराक के लिए पात्र हैं, क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए कोमोर्बिटी की शर्त हटा दी गई है। हालांकि, प्रिकॉशन खुराक दूसरी खुराक से नौ महीने के अंतराल के बाद दी जानी है और पिछली दो खुराक के समान ही होगी। केंद्र ने इस संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विस्तृत निर्देश और परिचालन दिशानिर्देश भेजे हैं। केंद्र ने कहा है कि टीकाकरण करने वालों और टीकाकरण टीमों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है कि 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकों का मिश्रण नहीं हो। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...