back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड : मौसम का मिजाज बिगड़ा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा

देहरादून, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। उत्तरकाशी के बडकोट में यमुनोत्रीधाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है, जिससे ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, देवभूमि में तीन दिन बारिश हो सकती है। मसूरी में हल्की बारिश शुरू हो गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई टिहरी के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। चमोली जिले में मौसम खराब हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे पहले, शुक्रवार को बदरी-केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि घाटी क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ देर रात तेज बारिश हुई। केदारनाथ में लगभग दो फीट से अधिक नई बर्फ जमा हुई है, जबकि यहां पहले से आठ फीट तक बर्फ है। बर्फबारी के कारण सभी पुनर्निर्माण कार्य ढाई माह से बंद हैं। शीतकाल में बीते नवंबर माह से अब तक धाम में दस से अधिक बार भारी बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां सभी पुनर्निर्माण कार्य ढाई माह से बंद हैं। साथ ही बिजली, पानी और संचार सेवा भी ठप है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी जंगलचट्टी तक चार से पांच फीट बर्फ है। इधर, गौरीकुंड, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी जमकर बर्फ गिरी है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, कालशिला और पर्यटक स्थल चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, हरियाली कांठा में दो से ढाई से फीट तक नई बर्फ जमा हुई है। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली में देर रात्रि तक बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर मौसम खराब रहा। –आईएएनएस स्मिता/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...