back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, जानिए कब और कितने चरणों में होगा मतदान

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि यह चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि यह चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य भर में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। इस बार प्रदेश के गांवों में 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। ये चुनाव ग्रामीण विकास और स्थानीय शासन की दिशा तय करेंगे।

 निर्वाचन कार्यक्रम क्या है?

23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे. इसके बाद 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई तक पूरी की जाएगी, जबकि 2 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। दोनों चरणों की मतगणना चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। सभी जिला अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 गांव-गांव में बढ़ी हलचल

चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया, चुनावी खर्च और आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से नजर रखी जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य के गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार अपने इलाके में जनसंपर्क और रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

 उम्मीदवारों से अपील

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे चुनाव की सभी प्रक्रियाओं का समय से पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग दें। उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का एक बड़ा मौका है। अब देखना होगा कि गांव की सरकार बनाने की इस रेस में कौन आगे निकलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...