back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

”कोई भी दोषी नहीं बचेगा” अंकिता केस पर पहली बार खुलकर बोले CM धामी, कहा- फोन बंद है तो भाग क्यों रहे हैं?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक ऑडियो के नाम पर बवंडर बनाया जा रहा है पर सत्यता सामने आने दीजिए कोई भी दोषी नहीं छूटेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार खुलकर बयान दिया है। सीएम धामी ने साफ कहा कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो दोषी होगा, वह किसी भी हालत में नहीं बचेगा।

महिला IPS के नेतृत्व में बनी थी SIT

सीएम धामी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला आईपीएस अधिकारी रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि SIT ने हर पहलू से जांच की और सभी लोगों से पूछताछ की. बाद में मामले में मजबूत पैरवी की गई, जिसके चलते आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। सीएम धामी ने हाल में सामने आए वायरल ऑडियो पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “एक ऑडियो के नाम पर बवंडर खड़ा किया जा रहा है। सत्यता सामने आने दीजिए, कोई भी दोषी नहीं छूटेगा। उन्होंने बताया कि ऑडियो में जिन लोगों की बातचीत है, उनसे पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

”हम हर जांच को तैयार हैं”

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “एक ऑडियो में हत्या की बात कही जा रही है और दूसरे में आत्महत्या की. ऐसे में सच क्या है, इसकी जांच जरूरी है. सच्चाई सामने आएगी। सीएम धामी ने ऑडियो में नाम आने वाले लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके नाम सामने आए हैं, वे भाग रहे हैं, फोन बंद कर रहे हैं। अगर निर्दोष हैं तो सामने क्यों नहीं आ रहे? उन्होंने बताया कि सुरेश राठौर से प्रशासन संपर्क करने गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की सीएम धामी ने कहा कि सरकार अंकिता के माता-पिता से खुद बात करेगी और उन्हें जो भी मदद चाहिए होगी, वह दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि जो भी दोषी होगा, चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह बच नहीं पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...