back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड : चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी देंगे इस्तीफा

चंपावत/देहरादून, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था। सीएम के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोड़ने पर विधायक गहतोड़ी का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायक गहतोड़ी एक-दो दिन में सीएम धामी के लिए विधायकी से अपना इस्तीफा दे देंगे। गहतोड़ी पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। जनसभाओं में वे सीएम धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की चर्चा कर उन्हें विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं। –आईएएनएस स्मिता/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵