back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक ही परिवार के 5 का मर्डर, बच्चों के शव बेड बॉक्स में छुपाकर, घर पर ताला लगाकर भागे हत्यारे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर गई है। बताया जा रहा की पिछले कई दिनों से परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए थे।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर घर के गेट के बाहर ताला लगा हुआ था, दो दिन से घर से बाहर कोई नजर नहीं आ रहा था। रिश्तेदारों के फोन काॅल का भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। आखिर में जब घबराए हुए रिश्तेदार पहुंचे और दरवाजे का ताला तोड़ा तब पता चला कि पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है।

एक ही परिवार में हुई पांच लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक बंद घर में परिवार के 5 लोगों का शव मिला है। गेट के बाहर ताला लगा हुआ था। मरने वालों में चिनाई का काम करने वाला मोइन उसकी पत्नी आसमा और 3 बेटियां, जिनकी उम्र 8 साल, और 4 साल व 1 साल बताई गई है। पति पत्नी के शव कमरे में बोरों में पड़े मिले और बेटियों के शव बेड के बॉक्स के अंदर बंद रखे हुए मिले, मृतक परिवार पिछले दो दिन से किसी से मिल नहीं रहे थे।, तो वही रिश्तेदार लगातार फोन कर रहे थे पर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। फिर घटना का पता उस समय लगा जब मोइन के भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचे।

पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा 

पुलिस ने आशंका जताई है कि इन हत्‍याओं के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है और किसी प्रकार की रंजिश होने की आशंका है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाके को सील कर दिया है, फोरेंसिक टीम ने जांच और सैम्पल कलेक्शन शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस ने इस की जांच के लिए आसपास के CCTV कैमरे चेक कर शुरू कर दिया ताकि गतिविधियों का पता लगा जा सके। आगे पुलिस का बताया है कि हम जल्द ही हत्या के पीछे दोषियों को गिरफ्तार कर लेगे। पत्नी आसमा के भाई अमजद ने कहा कि मोइन ने अपने भाइयों को 4 लाख रुपये उधार दिये है और बार-बार मांगने पर भी वे वापस नहीं दे रहा थे, पुलिस इस पर भी जांच कर रही है और मोइन के भाइयों से पूछताछ की जा रही है।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵