अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पॉजिटिव, वे व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी जो संक्रमित हुए; दुनिया में अब तक 1.64 करोड़ मरीज
अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पॉजिटिव, वे व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी जो संक्रमित हुए; दुनिया में अब तक 1.64 करोड़ मरीज

अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पॉजिटिव, वे व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी जो संक्रमित हुए; दुनिया में अब तक 1.64 करोड़ मरीज

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 64 लाख 56 हजार 60 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 77 हजार 68 ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 53 हजार 47 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी है। वे संक्रमित पए जाने वाले व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, रॉबर्ट में हल्के लक्षण मिले हैं। वे घर से ही काम करेंगे। वहीं, ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को कोई खतरा नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि वे आखिरी बार ट्रम्प से कब मिले थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों मियामी ट्रिप पर एक साथ नजर आए थे। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 43,71,992 1,49,852 20,90,231 ब्राजील 24,19,901 87,052 16,34,274 भारत 14,40,371 32,886 9,21,303 रूस 8,18,120 13,354 6,03,329 द.अफ्रीका 4,45,433 6,769 2,65,077 पेरू 3,79,884 18,030 2,63,130 मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505 चिली 3,45,790 9,112 3,18,095 स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं ब्रिटेन 2,99,426 45,752 उपलब्ध नहीं अपडेट्स ब्रिटेन की सरकार ने लोगों को मोटापे से बचाने के लिए नए नियम बनाए हैं। इसके चलते रात 9 बजे से पहले जंक फूड के प्रचार पर मनाही रहेगी। साथ ही इन खाद्य पदार्थों पर ‘एक के बदले एक मुफ्त’ वाली स्कीम बंद करनी होगी। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने यह फैसला कोरोनावायरस का मोटापे से संबंध पता चलने के बाद लिया है। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों में लगभग 8% मोटापे के भी मरीज हैं। हालांकि, कुल आबादी के 2.9% लोग ही मोटापे का शिकार है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि अफ्रीका के कई देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। यहां कई देशों में इलाज की मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। इसलिए यहां संक्रमण बढ़ना ज्यादा खतरनाक है। स्पेन के बाद ब्रिटेन अब जर्मनी और फ्रांस को भी अपनी सेफ लिस्ट से हटाने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन नजदीक से नजर रखी जा रही है। वियतनाम: 80 हजार टूरिस्टों को शहर से बाहर भेजा जाएगा वियतनाम में सोमवार को स्थानीय लोगों में संक्रमण के 11 नए मामले मिले। सभी मामले एक हॉस्पिटल के हैं। इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले दा नांग शहर में तीन स्थानीय नागरिक संक्रमित मिले थे। इसके बाद सरकार ने 80 हजार टूरिस्टों को शहर के बाहर भेजने का फैसला किया। सरकार ने सोमवार को कहा कि इस प्रक्रिया में चार दिन लगेंगे। सिविल एविएशन ऑथोरिटी के अनुसार, डोमेस्टिक एयरलाइंस देश के 11 शहरों में हर दिन लगभग 100 उड़ानें संचालित कर रही हैं। 100 दिनों के बाद वियतनाम में संक्रमण का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक, 57 साल का एक युवक शनिवार को पॉजिटिव मिला था। हालांकि, उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री पता नहीं चली है। अगले दिन दो अन्य मामले सामने आए थे। वियतनाम की राजधानी हनोई में लोग मास्क पहनकर सड़कों पर निकल रहे हैं। देश में अब तक 431 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग: मास्क पहनना जरूरी हॉन्गकॉन्ग में सभी पब्लिक प्लेस पर चार अगस्त तक मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न लगाने पर 645 डॉलर (करीब 49 हजार रुपये) का जुर्माना है। इसके साथ ही बाहर रेस्तरां या अन्य जगहों पर खाना भी मना है। हॉन्गकॉन्ग के चीफ सेक्रेटरी मैथ्यू श्युंग ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर है। यहां लगातार छह दिनों से 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग में एक टैक्सी ड्राइवर का स्वैब सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी। यहां लगातार छह दिनों से 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। फ्रांस: सभी के लिए कोविड-19 टेस्ट फ्री फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट फ्री कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरान ने इसकी जानकारी दी। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है। जापान: 839 नए मामले सामने आए जापान में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। यहां 24 घंटे में 839 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी टोक्यो में 239 नए लोग संक्रमित मिले। देश में संक्रमितों की संख्या 30 हजार 701 हो गई है और 1009 लोगों की जान गई है। राजधानी टोक्यो में नेशनल स्टेडियम के पास लोग टोक्यो ओलंपिक का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना की वजह से यह न तो तो बेहतर है। उज्बेकिस्तान: 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया उज्बेकिस्तान में 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यह देश का तीसरा लॉकडाउन है। दूसरा लॉकडाउन 10 जुलाई से 1 अगस्त तक था। तीन करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 531 मामले सामने आ चुके हैं और 116 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन: एक दिन में 61 नए मामले आए चीन में सोमवार को संक्रमण के 61 नए मामले आए। अप्रैल के बाद से पहली बार इतने ज्यादा मरीज एक दिन में मिले। चार संक्रमित विदेशी थ, इसमें दो संक्रमित मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन, एक फूजियान और एक शिचुआन प्रांत में मिला। यहां बाहर से आने वाले संक्रमित लोगों की संख्या 2049 हो गई है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 891 मामले आ चुके हैं और 4634 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अन्हुई प्रांत में लगे जॉब फेयर में नौकरी ढूंढने पहुंचे युवा मास्क पहने नजर आए। महामारी के वजह से कई देशों में बेरोजगारी बढ़ गई है।- फाइल फोटो ब्राजील: 24 हजार नए मामले ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 24 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 555 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां कुल 24 लाख 19 हजार 901 लोग संक्रमित हैं और 87 हजार 52 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में कोरोना से अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। ब्राजील के साओ पाउलो में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से लोग बेहद नाराज हैं। सऊदी अरब: 1968 नए मामले आए सऊदी अरब में रविवार को संक्रमण के 1968 नए मामले आए, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 941 हो गयी। यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक कुल 2 लाख 20 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 2733 हो गई है। सऊदी अरब के जेद्दाह में किंग अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर मास्क लगाए लोग नजर आए। ये सभी मक्का की हज यात्रा के लिए निकले हैं। पुर्तगाल: संक्रमण का आंकड़ा 50 हजार के पार पुर्तगाल में कोरोना वायरस के 209 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार 164 पहुंच गयी है। यहां मरने वालों की संख्या 1717 हो गई है। 24 घंटे में देशभर में 207 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक 35 हजार 217 लोग ठीक हो चुके हैं।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in