update-tripura-chief-minister-corona-infected-doctors-advised-to-stay-in-home-isolation
update-tripura-chief-minister-corona-infected-doctors-advised-to-stay-in-home-isolation

(अपडेट) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, डाक्टरों ने होम आइसोलेशन में रहने की दी सलाह

अगरतला, 07 अप्रैल (हि.स.)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव कोरोना संक्रमित हुए है। इस समय कोरोना की दूसरी लहर में हाई प्रोफाइल लोगों में शामिल त्रिपुरा में मुख्यमंत्री पहले शिकार बने हैं। त्रिपुरा में भी देश के बाकी हिस्सों की तरह कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, आज कोविड-19 परीक्षण की मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने स्वयं को घर पर आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने सभी से कोरोना के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने देव को कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है। त्रिपुरा में मंगलवार को एडीसी चुनावों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। एडीसी चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने कई चुनावी अभियान और रैलियों में भाग लिया था। पश्चिम त्रिपुरा के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को आज तेज बुखार आया है। इसलिए उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया। उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, फिर से इसकी पुष्टि के लिए सीएम के आरटी-पीसीआर नमूने एकत्र किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को त्रिपुरा में 14 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण पाये गये हैं। कुल 1402 नमूने एकत्र किए गए थे। उनमें से 14 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं। फ़िलहाल त्रिपुरा में 70 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/अरविंद/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in