back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(अपडेट) असम में भूकंप के दौरान कई बिल्डिंगों में आई दरारें

गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। असम के शोणितपुर जिला के ढेकियाजुली में बुधवार की सुबह 7.51 बजे आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों से नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं। पहले भूकंप के बाद आफ्टर शॉक अन्य छह भूकंप दर्ज किये गये हैं। इस तरह से राज्य में कुल सात भूकंप महसूस किये गये हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल सात भूकंप दर्ज किये गये हैं। पहला झटका सुबह 07 बजकर 51 मिनट 25 सेकेंड पर 6.4 तीव्रता का भूकंप शोणितपुर जिला में जमीन में 17 किमी नीचे स्थित था। दूसरा सुबह 8 बजकर 03 मिनट 01 सेकेंड पर 4.7 तीव्रता का भूकंप जमीन में 15 किमी नीचे था। तीसरा 8 बजकर 13 मिनट 21 सेकेंड पर 4 तीव्रता का भूकंप जमीन में 20 किमी नीचे था। चौथा 8 बजकर 25 मिनट 40 सेकेंड पर 3.6 तीव्रता का भूकंप जमीन में 26 किमी नीचे था। पांचवां 8 बजकर 44 मिनट 34 सेकेंड पर 3.6 तीव्रता का भूकंप जमीन में 25 किमी नीचे था। छठा 10 बजकर 5 मिनट 54 सेकेंड पर 3.2 तीव्रता का भूकंप जमीन में 27 किमी नीचे था जबकि सातवां भूकंप 10 बजकर 39 मिनट 12 सेकेंड पर 3.4 तीव्रता का भूकंप जमीन में 10 किमी नीचे स्थित था। आपदा प्रबंधन विभाग ने कुछ जिलों के तथ्य जारी करते हुए बताया है कि दरंग जिला में भूकंप के चलते 78 वर्ष के एक बुजुर्ग के घायल होने के अलावा कोई बड़े हादसे की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि घरों के नुकसान की खबरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। नगांव जिला में एक बड़ी बिल्डिंग झुककर टेढ़ी हो गयी है। जिले में नव निर्मित सबसे बड़े लिंगकार शिव मंदिर में भी दरारें आई हैं। इस मंदिर का हाल ही में उद्घाटन हुआ था। कामरूप (मेट्रो) जिला की कई बिल्डिंगों में दरारें आई हैं। इनमें सिग्नेचर अपार्टमेंट, लक्ष्मी अपार्टमेंट में दरारें आने के साथ ही तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बाक्सा जिले में भी कुछ आवासीय भवनों में दरारें आई हैं। उदालगुड़ी जिला के बैरबकुंडा इलाके में खेती की जमीन से भी भूकंप के भारी दबाव के कारण पानी का प्रवाह आरंभ हो गया। अन्य जिलों से अभी तक नुकसान की सूचनाएं सामने नहीं आई है। प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵