back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : हनुमान चालीसा पाठ के लिए मामला दर्ज होने पर पुजारी नाराज, आमरण अनश्न पर गए

जालौन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक पुजारी पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद वह आमरण अनशन पर चले गए हैं। अजान के दौरान पुजारी ने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पुजारी पर मामला दर्ज किया गया था। वह अब प्रशासनिक अधिकारियों और कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुजारी ने आरोप लगाया कि उचित जांच के बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, लेकिन लाउडस्पीकर का किसी भी तरह से उपयोग नहीं किया गया था। जिला अधिकारियों और कोतवाली पुलिस ने बिना सच्चाई जाने कार्रवाई की है जिससे संत समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। किसी ने सिटी मजिस्ट्रेट को झूठी शिकायत की, जिसके बाद क्षेत्र की शांति भंग करने के लिए कार्रवाई की गई। मैं गांधी चबूतरे पर आमरण अनशन पर बैठा हूं। मैंने मुख्यमंत्री, जिला अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को पत्र भी लिखा है। कोतवाली थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। राठौर ने कहा कि मोहल्ला तुलसी नगर निवासी पुजारी मत्स्येंद्र गोस्वामी ने 19 अप्रैल को स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके लिए बुधवार को उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...