नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार इसी माह में रिटायर होने वाले हैं। इससे पहले यूपी पुलिस विभाग में चर्चा का दौर शुरु हो गया है। हर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद राज्य का नया डीजीपी कौन होगा। इस लेकर कयासों का दौर शुरु हो गया है।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में चर्चा है कि उनकी जगह कौन लेगा। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की पुलिस व्यवस्था और कानून को कौन संभालेगा। इस पर भी चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, यूपी में नए डीजीपी के संभावित नाम सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं से किसी को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इन नामों पर चर्चा तेज
मई माह के अंत तक 3 डीजी रैंक के अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें डीजीपी प्रशांत कुमार, डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम तरड़े शामिल हैं। इसके बाद IPS अफसरों की वरिष्ठता सूची में बदलाव होगा। तो वहीं, डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायर हो जाने के बाद डीजीपी बनाए जाने की सूची में कई दावेदारों के नाम शामिल है। इनमें सबसे प्रमुख रुप से दलजीत सिंह चौधरी का नाम है। इनके अलावा अतुल शर्मा और राजीव कृष्ण को भी इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
डीजीपी पद के लिए प्रबल दावेदार अधिकारी
मौजूदा समय में दलजीत सिंह चौधरी BSF के डीजी की जिम्मेदारी निभा रहे है, जबकि आलोक शर्मा एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों की रिटायरमेंट में 6 महीने से अधिक समय बाकी है। वहीं, राजीव कृष्ण की दावेदारी की बात करें तो वह अभी उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के निदेशक भी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष बाकी है।





