back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की तारीखें जारी, जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसको पढ़ लेना सभी अभ्यर्थियों के लिए काफी जरुरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गयी हैं। अब उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 के लिए आयोजित किया गया है। उत्तर प्रदेश में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 60,244 कांस्टेबल के रिक्त पड़े पदों में भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा को पास करने के बाद फिटनेस और मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा से जुड़े सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदपुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in में विजिट करके यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 से जुडी सारी गाइडलाइंस जान सकते हैं।ेश

सरकार ने इस परीक्षा को 6 महीने के अंदर दोबारा कराने का वादा किया था

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 18 और 19 फरवरी 2024 को कराई गई थी। लेकिन उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था। अभ्यर्थियों का विरोध बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा को 6 महीने के अंदर दोबारा कराने का वादा किया था। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड को 19 अगस्त तक जारी किया जा सकता है। इसमें अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in में विजिट कर सकते हैं।  

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर सख्त गाइडलाइंस

वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर काफी सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसको पढ़ लेना सभी अभ्यर्थियों के लिए काफी जरुरी है। अन्यथा इसका पालन न करने पर अभ्यर्थियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह गाइडलाइंस नकलची अभ्यर्थियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जारी की है। आपको परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होगा। अपने साथ काला या नीला बॉल पेन जरुर ले जाएं। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार का कोई भी स्टडी मेटीरियल, मोबाइल फ़ोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी चीज परीक्षा केंद में ले जाने की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in में विजिट करें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...