back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : पीलीभीत रिजर्व में मृत मिला तेंदुए का शावक

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत माला वन रेंज कार्यालय के पास करीब 3 महीने की मादा तेंदुए के शावक का शव मिला है। वन अधिकारियों को संदेह है कि अपनी मां से अलग हुए शावक की मौत एक हिट एंड रन दुर्घटना में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण रीढ़ की हड्डी में फै्रक्च र बताया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने कहा कि पीटीआर मुख्यालय में 3 पशु चिकित्सा सर्जनों के एक पैनल ने शव का परीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर (इंडिया) के एक वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के जीवविज्ञानी अमन भाटिया भी शव परीक्षण के समय मौजूद थे। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...