back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची की जारी, योगी के खिलाफ चेतना पांडेय को उतारा

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की है। कांग्रेस ने इस सूची में 15 प्रत्याशियों को टिकट दी है जबकि कुल 33 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश उम्मीदवारों की नौवीं सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर से महिला प्रत्याशी चेतना पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने गोरखपुर ग्रामीण सीट से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्यामरती देवी, रामकोला से शंभू चौधरी, अतरौलिया से रमेश दूबे और दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही बलिया नगर से ओमप्रकाश तिवारी, चुनार से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा, भदोही से वसीम अंसारी, वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाराणसी दक्षिण से मुदिता कपूर, वाराणसी उत्तर से गुलराणा तबस्सुम, शिवपुर से गिरीश पांडेय, चाकिया सुरक्षित से राम समर राम, मुगलसराय से चब्बु पटेल को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए बुधवार को 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान जारी है। जबकि 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान है। इसके बाद 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को कराया जाएगा। जबकि प्रदेश में मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...