नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज, शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकेगा।
यूपी बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
UPMSP ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट की डेट और टाइम की पुष्टि की है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है।
UP Board Result 2025: रिजल्ट ऐसे चेक करें
ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं ‘UP Board 10th/12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें, सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें। डिजिलॉकर से results.digilocker.gov.in पर जाएं, बोर्ड रिजल्ट सेक्शन में जाकर यूपी बोर्ड 2025 सेलेक्ट करें क्लास (10वीं या 12वीं), रोल नंबर, जन्म तिथि और मां का नाम भरें नियम शर्तें स्वीकार करके सबमिट करें रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
इस बार कैसी होगी मार्कशीट?
UP Board 2025 की मार्कशीट में बड़ा बदलाव किया गया है। नई तकनीक से बनी है मार्कशीट A4 साइज पेपर पर छपेगी, ना फटेगी, ना दीमक से खराब होगी, ना पानी से भीगेगी डिजिटल साइन और QR कोड के साथ वेरिफाइड होगी। इस बार पहली बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी जारी होगी। छात्रों को डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाना होगा और वहां लॉगिन करके अपनी वेरिफाइड मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
छात्रों को कुल 6 विषयों में से कम से कम 5 में पास होना जरूरी है। अगर एक विषय में फेल होते हैं, तो इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं अगर दो विषयों में फेल हुए, तो कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा
इन वेबसाइट्स पर भी चेक करें रिजल्ट
upmsp.edu.in रिजल्ट और नोटिफिकेशन
upresults.nic.in रिजल्ट चेक
results.digilocker.gov.in डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड जो छात्र यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे से चेक कर सकते हैं। यह पहली बार है जब मार्कशीट डिजिलॉकर पर डिजिटल फॉर्म में मिलेगी।





