back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी भाजपा की बेबी रानी मौर्य

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ खड़ा करने के लिए तैयार है। पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की कि बेबी रानी मौर्य बसपा के जाटव वोट आधार में सेंध लगाने की दिशा में काम करेंगी। अब तक, जाटव मायावती के पीछे मजबूती से रहे हैं और बेबी रानी मौर्य भी जाटव होने का दावा करती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में जब पूर्व राज्यपाल लखनऊ पहुंचीं, तो उनका स्वागत पोस्टरों और होडिर्ंग्स से किया गया, जिसमें उनकी दलित उपजाति को प्रमुखता से दिखाया गया था। लखनऊ विश्वविद्यालय में जाटव छात्र राकेश गौतम ने कहा, आखिरकार हमारे पास एक विकल्प है। अब तक मायावती के अलावा कोई जाटव नेतृत्व नहीं था। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बेबी रानी मौर्य दलितों की बड़ी आबादी वाले जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगी। अधिकारी ने कहा, अब तक हमने गैर-जाटव दलितों पर ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन अब हम जाटवों पर भी ध्यान देंगे, क्योंकि हमारे पास जाटव नेता हैं। उत्तर प्रदेश के 21 फीसदी दलित वोट बैंक में जाटवों का एक बड़ा हिस्सा है। लगभग 11 फीसदी और यह समुदाय मायावती की राजनीतिक यात्रा का मुख्य आधार रहा है। जाटव वोट आधार में कोई कमी बसपा के लिए बुरी खबर होगी। बेबी रानी मौर्य ने कहा, मैं इस जाति में पैदा हुई थी। मेरा परिवार चमड़े और जूते का काम करता था और अब भी करता है। लगभग तीन दशकों से, मैं जाटव के रूप में भाजपा के साथ हूं। इस बीच, बसपा ने बेबी रानी मौर्य के यूपी की राजनीति में आने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...