back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल? साध्वी निरंजन से जेपी नड्डा की मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को एक अहम मुलाकात हुई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को एक अहम मुलाकात हुई है। फतेहपुर से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि इस बैठक की तस्वीर खुद साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि 2 से 3 दिनों के भीतर यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा साध्वी निरंजन ने?

साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने पोस्ट में लिखा,“भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान बिहार विधानसभा में प्राप्त प्रचंड विजयश्री की शुभकामनाएं दी।” हालांकि पोस्ट में औपचारिक मुलाकात बताया गया है, लेकिन इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हाल ही में साध्वी निरंजन ज्योति को बिहार विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के साथ सह-पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। बिहार में बीजेपी को मिली सफलता के बाद उनकी भूमिका और मजबूत मानी जा रही है। इसी वजह से उन्हें यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

क्या यूपी को मिल सकता है पहला महिला बीजेपी अध्यक्ष?

पार्टी के अंदर यह चर्चा भी तेज है कि बिहार चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका को देखते हुए बीजेपी अब यूपी में भी किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। ऐसे में साध्वी निरंजन ज्योति का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह निषाद-मल्लाह समाज से आती हैं पिछड़ा वर्ग का चेहरा हैं हिंदुत्व विचारधारा से भी मजबूत जुड़ाव रखती हैं केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं इस वजह से पार्टी उन्हें संतुलित सामाजिक समीकरण के तौर पर देख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...