नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने किया था। परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध है।
मीरजापुर के सूरज ने मारी बाज़ी
इस बार मीरजापुर के सूरज कुमार पटेल ने टॉप किया है। सूरज को 362.6619 अंक प्राप्त हुए हैं और उन्होंने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
परीक्षा की तारीख: 1 जून 2025
परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्र
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 3,44,546
महिलाएं: 1,96,700
पुरुष: 1,47,846
रिजल्ट ऐसे करें चेक (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
सबसे पहले वेबसाइट खोलें: www.bujhansi.ac.in
होमपेज पर जाएं और क्लिक करें
“UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025”
अब क्लिक करें
“CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD”
अपना रोल नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड डालें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
परिणाम जारी करते वक्त मौजूद थे उच्च शिक्षा मंत्री
रिजल्ट की घोषणा राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की उपस्थिति में हुई। इस मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि सरकार की इच्छानुसार परीक्षा को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया गया।
तेजी से हुआ मूल्यांकन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया, जिससे परिणाम समय से घोषित किए जा सके। रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।





