नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अब रेल यात्रियों को मिलेगी और भी आसान सुविधा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवन ऐप को किया लॉन्च। जिसके तहत यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं का मिलेगा लाभ। टिकटिंग–आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट ट्रेन और PNR पूछताछ,यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग जैसी सुविधाऐं होगी उपलब्ध।
अब रेलवन ऐप के माध्यम से यात्रियों को मिलेगी मदद
पूछताछ, ट्रैवल प्लानिंग, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग की सुविधा होगी। इसमें माल परिवहन (फ्रेट) से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रेल मंत्री ने CRIS के 40वें स्थापना दिवस समारोह में एक ‘रेलवन’ ऐप को लॉन्च किया। जो एंड्रॉयड प्लेस्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है।
इस ऐप के माध्यम से टिकटिंग–आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट; ट्रेन और PNR पूछताछ,यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस ऐप का मूल उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। जिसे सरल और स्पष्ट यूआई इंटरफ़ेस के माध्यम से साकार किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर देगा। बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करेगा। जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलेगा। सिंगल साइनऑन से उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे आप RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूजर आईडी से लॉगिन कर सकते है।
अब अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नही पड़ेगी। इससे मोबाइल की स्टोरेज भी बचती है। इस ऐप में आर-वॉलेट Railway e-wallet सुविधा भी जोड़ी गई है। जिसमें संख्यात्मक mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई है। नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की सुविधा है। जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के जरिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं।




