back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ओटीपीआरएमएस प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर के साथ जोड़ा : पोखरियाल

नई दिल्ली, 14 मार्च (हि.स. )। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को सत्यापित ऑनलाइन शिक्षक पुपिल पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (ओटीपीआरएमएस) प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर के साथ जोड़ने की घोषणा की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह कदम सत्यापित ओटीपीआरएमएस प्रमाणपत्रों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचने की सुविधा के लिए किया गया है। इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं चुकानी होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा कि जारी किए गए प्रमाण पत्र स्वचालित रूप से डिजीलॉकर को हस्तांतरित हो जाएंगे और उसी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की वेबसाइट https://ncte.gov.in/website/DigiLocker.aspx और DigiLocker (digilocker.gov.in/) पर देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि DigiLocker App को एंड्राइड फोन और आईफोन पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। मंत्री ने यह भी बताया कि एनसीटीई द्वारा जारी ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होता है लेकिन अब यह भी नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि यह भारत में सभी हितधारकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सक्षम होगा जिससे व्यापार करने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि अब ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र डिजिटल प्रारूप में डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने एनसीटीई से अपना ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, वे डिजीलॉकर एप्लिकेशन (एंड्रॉयड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन के लिए एप स्टोर से) डाउनलोड कर अपना ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵