back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ISI के निशाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, Z+ सुरक्षा के बावजूद बढ़ाया गया सिक्योरिटी कवर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI शिवराज सिंह चौहान को लेकर जानकारी जुटा रही थी। इस इनपुट को गंभीर मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। गृह मंत्रालय के पत्र के बाद भोपाल और दिल्ली दोनों जगह शिवराज सिंह चौहान का सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। भोपाल में उनके 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार देर रात भोपाल स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त नजर आई।

गृह मंत्रालय के सख्त निर्देश

गृह मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। मध्य प्रदेश के डीजीपी के साथ-साथ राज्य के मुख्य सचिव को भी हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ISI द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री में दिलचस्पी दिखाने की सूचना मिली थी। इसी के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और उसे और मजबूत करने का फैसला लिया गया।

Z+ सिक्योरिटी पहले से थी, अब और बढ़ी

शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन नए खतरे के इनपुट के बाद इस सुरक्षा को और सख्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर निगरानी रख रही हैं। बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच भी केंद्रीय कृषि मंत्री अपने कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आए। उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि पौधारोपण जीवन रोपने जैसा है और सभी लोगों से धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...