back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के छह पुलों का लोकार्पण किया

-बीआरओ ने किया है निर्माण, 1928.74 लाख रुपये आई है लागत नैनीताल, 28 जून (हि.स.)। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लेह से देश में बीआरओ द्वारा दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में बनाए गए 63 पुलों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इनमें उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में 1928.74 लाख रुपये की लागत से बने छह पुल भी शामिल हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा के साथ वचुर्वल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के दुर्गम क्षेत्रों में पुलों और सड़कों का निर्माण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीआरओ को दुर्गम क्षेत्रों में पुलों और सड़कों का निर्माण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश इसके साथ समृद्ध और सशक्त होने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में नैनीताल जनपद के रामनगर से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में जोशीमठ-मलार रोड पर 348.12 लाख रुपये की लागत से बने रानी पुल, ऋषिकेश-धरासू सड़क पर 513 लाख रुपये से बने खादी पुल, जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर 142.00 लाख रुपये से बने कुरकुटिया पुल, जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर 649.62 लाख रुपये से बने जुनालीगढ़ पुल, तवाघाट-घाटियाबगढ सड़क पर 156 लाख रुपये की लागत से बने जुंटीगढ पुल और मुनस्यारी-बगडियार-मिलन सड़क पर 120 लाख रुपये की लागत से बने लास्पा पुल का लोकापर्ण किया है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में बीआरओ ने दिन-रात ठंड और बर्फबारी में भी लगातार काम कर इन पुलों का निर्माण किया है। यह बहुत ही सराहनीय और साहसिक कार्य है। इन पुलों के निर्माण से सैन्य गतिविधियों के साथ ही क्षेत्रीय जनता को भी बहुत सुविधा मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...