ukraine-martial-law-extended-for-90-days
ukraine-martial-law-extended-for-90-days

यूक्रेन: 90 दिनों के लिए बढ़ा मार्शल लॉ

कीव, 23 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन की संसद ने राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की द्वारा पेश किए गए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में देश में मार्शल लॉ को 90 दिनों के लिए बढ़ाए जाने की बात शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सांसद यारोस्लाव जेलेज्न्याक ने रविवार को घोषणा की कि संसद ने देश में सामान्य लामबंदी को 23 अगस्त तक बढ़ाने के कानून को भी मंजूरी दे दी है। यूक्रेन ने पहली बार 24 फरवरी को मार्शल लॉ लागू किया था। इसी दिन रूस ने कीव के खिलाफ अपना युद्ध शुरू किया था। मार्शल लॉ को दो बार 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। --आईएएनएस पीके/एमएसए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in