दिल्ली पहुंची यूक्रेन की उपविदेश मंत्री ने भारत को बताया विश्वगुरु, कहा- वैश्विक मसलों पर हस्तक्षेप की जरूरत

भारत विश्व में नेतृत्वकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है और उन्हें आशा है कि भारत वैश्विक मसलों पर हस्तक्षेप करेगा।
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने विदेश मंत्रालय में सचिव-पश्चिम पद पर तैनात संजय वर्मा से मुलाकात की। झापरोवा सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची हैं। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचीं, जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी ऊर्जा और सैन्य जरूरतों को पूरा करने में विविधता और व्यावहारिकता लानी चाहिए।

सभी संसाधनों में विविधता लाना महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि रूस ने हमारी निर्भरता का गलत लाभ उठाया था। आगे उन्होंने कहा, “हम भारत को दूसरे देशों के साथ आर्थिक संबंधों के बारे में निर्देश देने की स्थिति में नहीं हैं। हम केवल यह सोचते हैं कि सभी संसाधनों में विविधता लाना महत्वपूर्ण है, न केवल ऊर्जा, बल्कि सैन्य संसाधन भी।”

समरकंद में प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में नेतृत्वकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है और उन्हें आशा है कि भारत वैश्विक मसलों पर हस्तक्षेप करेगा। भारत एक विश्वगुरु है। हमारा युद्ध नाटो व अमेरिका से किसी भी तरह जुड़ा नहीं है। यह युद्ध न्याय को लेकर है। समरकंद में प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन संकट पर स्पष्ट कह चुके हैं कि युद्ध कोई समाधान नहीं हो सकता और सभी मसले कूटनीति और वार्ता के जरिए सुलझाने चाहिए। भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in