back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NTA ने जारी किया UGC NET 2024 जून सत्र परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2024 सत्र (UGC-NET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी को कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2024 सत्र (UGC-NET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी को कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने UGC NET जून सेशन के लिए आवेदन किया है, वो उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने UGC NET 2024 जून सेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड को अपलोड कर कर दिया है। 

NTA साल में दो बार करता है NET-JRF की परीक्षा का आयोजन

आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजंसी (NTA) साल में दो बार NET-JRF की परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा के माध्याम से कैंडिडेट्स को जूनियर रिसर्च फेलोशिप या पीएचडी में प्रवेश पा सकता है। इससे पहले NTA की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन के लिए अधिसूचना जारी कर परीक्षा का शेड्यूल और अन्य डिटेल्स जारी कर दिए गए है।

कब होगी परीक्षा?

अधिसूचना के मुताबिक NTA की ओर से परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को करवाया जाएगा। बता दें कि परीक्षा लिखित मोड में करवाई जाएगी। एग्जाम डेट के साथ ही NTA ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी कर दी थी। 

क्या है एग्जाम पैटर्न?

UGC NET की परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 और पेपर 2। हर पेपर को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलता है। दोनों पेपरों में MCQ होते हैं। दोनों पेपर में कुल 150 सवाल होते हैं। हर सवाल दो अंकों का होता है। यूजीसी नेट पेपर 1 में 10 विषयों से 50 सवाल होते हैं। हर विषय से कुल 5 सवाल पूछे जाते हैं। हर सवाल का वेटेज दो अंकों का होता है। वहीं, यूजीसी नेट पेपर 2 में 100 सवाल होते हैं, जो कि कुल 200 अंकों के होते हैं। इसमें भी हर सवाल का वेटेज दो अंक का होता है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

NTA UGC NET परीक्षा जून 2024 सत्र के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर डाउनलोड कर सकते है। 

इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होंगा।

इसके बाद “UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। 

इसके बाद आपको सामने UGC NET एडमिट कार्ड 2024 जून दिख जाएगा।

फिर आप UGC NET एडमिट कार्ड पर विवरण को चेक कर आप 

इसको डाउनलोड करें और उसका प्रिंट अपने पास रख लें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के साइकोलॉजी कोर्स इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह UGC की नई गाइडलाइंस हैं,...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला कई बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵