back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही दो साल की सृष्टि को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, कोल इंडिया ने दी मंजूरी

रांची, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पाइनल मस्कुलरएट्रोफी टाइप-1 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही झारखंड के मेदिनीनगर की रहनेवाली दो साल की सृष्टि रानी को नयी जिंदगी देने के लिए कोल इंडिया आगे आयी है। मासूम बच्ची को लगने वाले इंजेक्शन के लिए कंपनी ने 16 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। सृष्टि के पिता सतीश कुमार रवि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल में कार्यरत हैं। सृष्टि लगभग 10 महीने से वेंटीलेटर पर है। इस बीमारी के इलाज के लिए जो इंजेक्शन लगाया जाता है, वह यूएस से मंगाया जाता है और उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर सृष्टि को यह इंजेक्शन लग जायेगा। बुधवार को कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल की ओर से 16 करोड़ की सहायता राशि की स्वीकृति का पत्र एसईसीएल पहुंचा। बताया जा रहा है कि किसी एक व्यक्ति के लिए इलाज के लिए यह कंपनी की ओर से अब तक का सबसे बड़ा अनुदान है। बता दें कि यह राशि जुटाने के लिए पिछले छह महीने से छत्तीसगढ़ से लेकर क्राउड फंडिंग का अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन अब तक मात्र 40 लाख रुपये ही जुट पाये थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चतरा के सांसद सुनील सिंह सहित कई लोगों ने सृष्टि के इलाज की मदद के लिए देश की कई बड़ी कंपनियों को पत्र लिखा था। मेदिनीनगर के उपायुक्त शशि रंजन भी क्राउड फंडिंग के लिए आगे आये थे। उन्होंने कहा था कि मेदिनीनगर जिले की आबादी 20 लाख है। इनमें से यदि 16 लाख लोग 100-100 रुपये भी देंगे तो 16 करोड़ इकट्ठा किया जा सकता है। एसईसीएल के कर्मियों ने भी मदद की गुहार लेते हुए कंपनी को पत्र लिखा था। इसके बाद एसईसीएल ने कोल इंडिया को प्रस्ताव भेजा, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। सृष्टि देश की दूसरी बच्ची है, जिसे 16 करोड़ का इंजेक्शन लगेगा। इससे पूर्व इसी तरह की बीमारी से जूझ रही मुंबई की एक बच्ची तीरा कामथ के लिए भी प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद इस इंजेक्शन का इंतजाम हुआ था। –आईएएनएस एसएनसी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵