नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय कुमार झा को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी रक्षा मामलों पर गठित संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण लोकसभा से भाजपा के सांसद हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर 2024 को संसद की 26 स्थायी समितियों गठन किया गया है।
जेडीयू के सांसद संजय कुमार झा ने एक्स पर लिखा
जेडीयू के सांसद संजय कुमार झा ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने सम्मानित साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, शिपिंग, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नीति परिदृश्य को आकार देने में योगदान देने के लिए तत्पर रहूंगा।
दीर्घकालिक योजनाओं और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करके, संसद की स्थायी समितियाँ कार्यपालिका का मार्गदर्शन करने, दिशा, अंतर्दृष्टि और सिफारिशें देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे राष्ट्रीय लक्ष्य व्यापक, दूरदर्शी परिप्रेक्ष्य के साथ पूरे हों।”
नीतीश कुमार की पार्टी JDU का NDA के साथ गठबंधन है
मोदी सरकार को बहुमत दिलाने में चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की पार्टी JDU का भी बड़ा हाथ रहा है। मोदी सरकार इन दलों से जुड़े योग्य नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने में चूक नहीं रही है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उनकी पार्टी JDU का NDA के साथ गठबंधन है। ऐसे में संसदीय स्थायी समिति में बिहार के इन दो नेताओं को जिम्मेदारी सौपना दोनों ही दलों को और मजबूती देने का काम करेगा।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe





