कोटद्वार में दो कौऔं की बर्ड फ्लू से मौत

Two crows died of bird flu in Kotdwar
Two crows died of bird flu in Kotdwar

कोटद्वार (उत्तराखंड) , 12 जनवरी (हि.स.)। सिताबपुर क्षेत्र में मृत मिले चार कौओं में से दो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने प्रभावित एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गे, मछली और अंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने मंगलवार को इस मसले पर पशुपालन विभाग, वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पांच दिन पूर्व भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजे गए चार कौओं में से दो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। दो दिन के भीतर नगर निगम, पशु पालन विभाग और वन विभाग प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में संचालित होने वाले सभी मुर्गे, मछली व अंडों की दुकानों का सर्वे कर प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद मुर्गों को नष्ट करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिताबपुर क्षेत्र के आसपास एक किलोमीटर के दायरे को प्रभवित जोन घोषित किया गया है। प्रशासन आसपास के क्षेत्र में भी नजर रखेगा। शहर में बाहरी राज्यों से मुर्गे और अंडे लाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बैठक के बाद नगर निगम और पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने सिताबपुर, नजीबाबाद रोड, देवी रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर दुकानदारों से अंडे न बेचने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव खत्री/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in