back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल उम्मीदवार गायिका अदिति मुंशी ने नामांकनपत्र में बताई पौन करोड़ की संपत्ति

कोलकाता, 12 अप्रैल (हि.स.)। राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जानी-मानी गायिका अदिति मुंशी ने लगभग पौन करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में उन्होंने अपनी आय 4,19,400 रुपये दिखाई है। अदिति के हलफनामे के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी है। उनके दो बैंक बचत खाते हैं। एक खाते में 2,02,272.45 रुपये व दूसरे में बैंक खाते में 20,00,773.67 रुपये हैं। इसके अलावा बैंक में 1,69,540 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। अदिति ने एक लाख व ढाई लाख रुपये का जीवन बीमा भी कराया है। अदिति के पास दो कारें भी हैं। एक कार का मूल्य 16,45,453 रुपये है, जिसे उन्होंने 2016 में खरीदा था। दूसरी कार की कीमत 32,79,222 रुपये है, जो उन्होंने 2018 में खरीदी थी। ये दोनों कारें ही अदिति ने ऋण लेकर खरीदी थीं और उनका ईएमआइ चुकता कर रही हैं। अदिति के पास 350 ग्राम वजन के सोने के गहनें हैं, जिसका बाजार मूल्य करीब 6,75,000 रुपये हैं। अदिति के पास अपना कोई घर, दुकान अथवा कृषि जमीन नहीं है। अदिति ने 2011 में रवींद्रभारती विश्वविद्यालय से कीर्तन में स्नातकोत्तर किया है। अदिति के पति बिधाननगर नगरपालिका के पूर्व पार्षद हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵