back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Cancelled: बिहार और UP रूट पर कोहरे का असर: 1 दिसंबर से कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले चेक कर लें अपडेट

उत्तर भारत में सर्दी बढ़ते ही घना कोहरा ट्रेनों के संचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी वजह से पूर्व मध्य रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को कैंसिल करने, रूट कम करने और फेरे घटाने का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर भारत में सर्दी बढ़ते ही घना कोहरा ट्रेनों के संचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी वजह से पूर्व मध्य रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को कैंसिल करने, रूट कम करने और फेरे घटाने का फैसला किया है। रेलवे का कहना है कि कोहरे के दौरान विजिबिलिटी अचानक कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

कब तक रहेगा असर?

1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी। कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी और कुछ के फेरे कम रहेंगे। इसका असर बिहार, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा।

क्यों जरूरी पड़ा यह फैसला?

कोहरे में ट्रैक और सिग्नल दिखना मुश्किल ट्रेनों की स्पीड कम करना पड़ता है एक साथ ज्यादा ट्रेन चलाना जोखिम भरा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता रेलवे ने सलाह दी है कि लोग यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि आखिरी वक्त पर परेशानी न हो।

पूरी तरह कैंसिल रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन नंबर रूट स्टेटस

14112/14111 प्रयागराज जं.- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कैंसिल

22198/22197 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)- कोलकाता एक्सप्रेस कैंसिल

12327/12328 हावड़ा- देहरादून उपासना एक्सप्रेस कैंसिल

14003/14004 मालदा टाउन- नई दिल्ली एक्सप्रेस कैंसिल

14523/14524 बरौनी- अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस कैंसिल

14617/14618 पूर्णिया कोर्ट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस कैंसिल

15903/15904 डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ एक्सप्रेस कैंसिल

15620/15619 कामाख्या- गया साप्ताहिक एक्सप्रेस कैंसिल

15621/15622 कामाख्या- आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस कैंसिल

12873/12874 हटिया- आनंद विहार एक्सप्रेस कैंसिल

22857/22858 संतरागाछी- आनंद विहार एक्सप्रेस कैंसिल

18103/18104 टाटानगर- अमृतसर एक्सप्रेस कैंसिल

इन ट्रेनों को किया जाएगा शॉर्ट-टर्मिनेट

12177 हावड़ा- मथुरा चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट- मथुरा जंक्शन के बीच 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल 12178 मथुरा- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन- आगरा कैंट के बीच 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

 टिकट बुक करने से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करें यात्रा प्लान समय से करें स्टेशन जाने से पहले अपडेट देखें ज़रूरत हो तो अन्य रूट/ट्रेन की जानकारी लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

माता वैष्णो देवी जाने वाले सावधान! कटरा-जम्मू रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...