नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आज भारतीय रेलवे ने मेंटेनेंस और मौसम को देखते हुए आज कई सारी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। लम्बी रेलवे नेटवर्क को सुरक्षित रखने और ठीक करने के लिए इन ट्रेनों को रद्द किया है। इसी के साथ ही सभी यात्रियों से ये भी आग्रह किया है कि वे स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही अपनी ट्रेनों का अपडेट स्टेटस चेक कर लें।
इस तरह से चेक करें अपनी ट्रेन
अपको बता दें की आप लाइव स्टेटस या फिर लेटेस्ट अपडेट को नेशनल ट्रेन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या फिर IRCTC की वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते है। इन वेबसाइट पर रद्द की गई ट्रेनों की दैनिक सूची भी आप देख सकते हैं। यात्रा की तारीख डालकर, आप चेक कर सकते हैं कि आपकी ट्रेन रद्द हुई है या नहीं। आपको SMS के जरिए भी ट्रेन रद्द होने की स्थिति की जानकारी दी जाती है।
साल 2025 का आगज हो चुका है और ऐसे मे अब सर्दी ने भी अपने पैर पसार दिए है। सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण यातायात काफी तेजी से प्रभावित होती हुई दिखाई दे रही है। इसी के साथ ही भारतीय रेलवे का संचालन भी कोहरे के चलते काफी प्रभावित हुआ है। भारतीय रेलवे की तरफ से कोहरे चलते कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। तो वहीं इसके अलावा मरम्मत के काम के चलते भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। फिरोजपुर के लाडो वाला रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के चलते 20,000 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा और इस रेल मंडल से गुजरने वाली अलग-अलग ट्रेनों को अलग-अलग समय के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूटों में भी बदलाव किया है जिसमे किसान एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें इसमे शामिल है।
इन ट्रेनों पर पड़ रहा है असर
रोहतक – नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 14324)
नई दिल्ली- रोहतक (ट्रेन संख्या14323)
प्रयागराज संगम-कानपुर (ट्रेन संख्या 14101)
अयोध्या कैंट- मनकापुर मेमू (ट्रेन संख्या 04242)
कानपुर मेमू – अयोध्या कैंट (ट्रेन संख्या 04260)
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Chann





