back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के चलते नई दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-कौन सी सड़कें आज बंद

दिल्ली में 22 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण नई दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में 22 जनवरी को होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण नई दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत बुधवार शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विजय चौक और रायसीना रोड पूरी तरह बंद

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, विजय चौक शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहेगा। कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर रायसीना रोड पर भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा, दारा शिकोह रोड, कृष्ण मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद के गोलचक्करों से आगे विजय चौक की दिशा में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक

दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि 22 जनवरी शाम 5 बजे से 23 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक 25 जनवरी शाम 5 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों (MGV और LGV) को दिल्ली और गुरुग्राम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के रूट बदले गए हैं। जयपुर की ओर से एनएच-48 पर आने वाले ट्रकों को पचगांव से KMP एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गुरुग्राम के स्थानीय भारी वाहनों को हीरो-होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फरुखनगर जैसे रास्तों से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। दूसरे जिलों या राज्यों की ओर जाने वाले वाहन पंचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन वाहनों को मिलेगी छूट

एडवाइजरी के अनुसार, दूध, सब्जी और फल ढोने वाले वाहन एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के वाहन इन पर किसी तरह का ट्रैफिक प्रतिबंध लागू नहीं होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के दौरान प्रभावित इलाकों से बचें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के चलते कुछ घंटों के लिए नई दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को पहले से योजना बनाकर निकलने और ट्रैफिक पुलिस की सलाह मानने की जरूरत है, ताकि समय और असुविधा से बचा जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...