today-swearing-of-mamta-cabinet-cabinet-will-be-formed-by-merging-new-old-faces
today-swearing-of-mamta-cabinet-cabinet-will-be-formed-by-merging-new-old-faces

आज ममता कैबिनेट का शपथ ग्रहण, नए पुराने चेहरों को मिलाकर बनेगा मंत्रिमंडल

कोलकाता, 10 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद ममता बनर्जी के कैबिनेट का गठन आज यानी सोमवार को हो रहा है। उनके कैबिनेट के 43 सदस्य आज राजभवन कोलकाता में शपथ लेंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ सुबह 11:00 बजे के करीब सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नए और पुराने लोगों को मिलाकर ममता बनर्जी का मंत्रिमंडल बनेगा। उनमें कई ऐसे लोग हैं जो 2011 और 2016 में मंत्री रहे थे जबकि मनोज तिवारी जैसे कुछ नए चेहरे भी होंगे जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मंत्रिमंडल में चुनाव नहीं लड़ने के बावजूद पूर्व वित्तमंत्री अमित मित्रा भी शामिल होंगे। थ्रोन हॉल में शपथ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर तीन बजे होगी। राज्य सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सीएम ममता बनर्जी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। ममता बनर्जी खुद अपने पास गृह व स्वास्थ्य विभाग रख सकती हैं। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट दर्जा के मंत्री हैं, तो 10 को स्वतंत्र प्रभार और नौ को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। ममता बनर्जी के नए मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियों में सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, ज्योतिप्रिय मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, मलय घटक, अरुप विश्वास, उज्जवल विश्वास, अरुप राय, चंद्रनाथ सिन्हा, ब्रात्य बसु, डॉ शशि पांजा, जावेद खान, स्वपन देवनाथ और सिद्दिकुल्ला चौधरी जैसे मंत्रियों को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा के पूर्व एमपी मानस रंजन भुइयां, रथीन घोष, पुलक राय और बिप्लव मित्रा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in