नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बुकिंग 2 जनवरी से शुरू हो रही है। टिकटों की कीमत 20 रुपए से शुरू होकर 100 रुपए तक रहेगी। इसके अलावा 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट की टिकट्स भी 2 जनवरी से बुक किये जा सकेंगे।
ऐसे बुक करें टिकट
टिकट बुकिंग के लिए आप सरकार द्वारा ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी खरीद सकते हैं। और इसके अलावा आप सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर पर बने काउंटर से भी ले सकते हैं। जिसकी समयसीमा सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।
गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में विजय चौक पर खास परेड का आयोजन किया जाता है। रक्षा मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस पर परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की तैयारी जोरो शोरों से की जा रही हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्र के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और देश की सैन्य क्षमता को दर्शांता हैं। आजादी के बाद भारतीयों के लिए यह कार्यक्रम किसी त्याहोर से कम नहीं होता। जिसमेसभी राज्य अपने विविध प्रकार के मुद्दों को प्रदर्शित कर झांकियों में दर्शातें हैं। और इन झाकिंयो का प्रतिनिधित्व हर राज्य करता हैं। इसे भारत में एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के रूप में भी आंका जाता हैं।
इस टिकट को खरीदने आपके पास पहचान पत्र के रुप में वोटर आईडी, पासपोर्ट या अन्य भारत सरकार द्वारा मान्य पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।





