नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी में अक्सर लोग बच्चों के हॉलीडे व खुद के भी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा मूड़ फ्रेश करने कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाने लगते है जिसमें वे ऐसी जगह विजिट करने का सोचते है जहां वे पहले कभा ना गए हो और वो जगह पैसा वसूल हो जहां घूमकर आनंद आ जाएं तो आज इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे भारत में स्कॉटलैंड जैसे मौजूद शहर के बारे में जहां घूमकर दुबारा घर आने का नही होगा मन आइए जानते है ऐसी ही जगह के बारे में।
मेघालय की राजधानी शिलांग जो एक फेमस हिल्स स्टेशन भी है, ये देश का एक ऐसा पहला हिल स्टेशन है, जहां चारों तरफ से पहुंच सकते हैं। जिसका नाम यू-शिलांग देवता के के नाम पर रखा गया था।तो चलिए आपको पहले बताते हैं, यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में
शिलांग में उमियम झील –
मानव निर्मित जलाशय जो विशाल झील का नीला पानी और उसमें दिखती प्रकृति की सुंदरता लैंडस्केप फोटोग्राफरों के लिए एक परफेक्ट स्थान है। प्रकृति की सुंदरता लैंडस्केप फोटोग्राफरों के लिए एक परफेक्ट स्थान है,यहां आप कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं जैसे, कयाकिंग, बोटिंग घने शंकुधारी जंगलों से घिरा हुआ ये जलाशय 1960 के दशक में उमियाम नदी पर बनाया गया था ।
शिलांग में हाथी झरना –
परिवार के साथ या दोस्तों के साथ वीकेंड आउटिंग पर आने शिलांग में हाथी झरना एक परफेक्ट जगह है, हाथी की तरह दिखाई देनेवाले झरने का नाम इसके तल पर एक चट्टान से मिला है । हरे-भरे हरियाली से भरा झरना आसपास के क्षेत्र में चार चांद लगा देते हैं। चट्टानों से गिरती क्रिस्टल साफ पानी आत्मा को तृप्त कर देती है।
शिलांग में शिलांग पीक –
शिलांग पीक पूरे शहर, हिमालय, इसके झरनों के साथ-साथ बांग्लादेश के मैदानों का भी एक लुभावना मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। शहर की चोटी को रक्षा करने वाले देवता का निवास भी माना जाता है। यहां भारतीय वायु सेना का एक रडार स्टेशन भी है। जो पर्यटकों को अपने कैमरे कैद करने अट्रैक्ट करता है।
शिलांग में डेविड स्कॉट ट्रेल –
शिलांग में डेविड स्कॉट ट्रेल घूमने के शौकीन वालो के लिए ट्रेकिंग ट्रेल एक ऐसा रोमांच है जिसे आप जीवनभर याद रखेंगे। इस सुंदर पगडंडी पर ट्रैकिंग करते हुए, आप कई झरने, क्रिस्टल साफ पानी की तेज धारा, सुरम्य घाटियों और घने जंगल के पेड़ों के शानदार दृश्य को देखने का आनंद उठा सकते है।
शिलांग में डॉन बॉस्को संग्रहालय –
जनजातीय संस्कृति और सांस्कृतिक इतिहास के बारे में जानने अच्छी जगहों में से एक शिलांग में डॉन बॉस्को संग्रहालय, जहां आप स्वदेशी लेखों और कलाकृतियों का एक प्रभावशाली संग्रह देख सकते है। जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। इसमें कुल 17 गैलेरी शामिल हैं, डॉन बॉस्को संग्रहालय को स्वदेशी संस्कृतियों से जुड़ा एशिया का सबसे बड़ा संग्रहालय माना जाता है।
शिलांग में लेडी हैदरी पार्क –
लाबन क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय लेडी हैदरी पार्क जिसका नाम राज्य की पहली महिला और असम के राज्यपाल की पत्नी लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया। यहां के बगीचे को जापानी शैली में बनाया गया है, यहाँ एक छोटी सी झील भी जहाँ बत्तख और रंगीन मछलियाँ देखने को मिल जाएंगी। लेडी हैदरी पार्क घूमने के अलावा यहां के खूबसूरती से सजे हुए लॉन को देख सकते हैं।
शिलांग का पुलिस बाजार –
जब आप शिलांग जा ही रहे तो मशहूर बाजार पुलिस बाजार में भी घूमने जरूर जाएं, जहां स्थानीय खाने का स्वाद चखना हो या अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का टेस्ट लेना या फिर, कपड़े खरीदना चाहते हो या कुछ स्थानीय हस्तशिल्प खरीदना चाहते हो जिसकी इच्छा आप रखते हैं। वो आपको यहा मिलेगा। शिलांग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है पुलिस बाजार।





