नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेला कल के दिन होने जा रहा बहुत खास कल यानी 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़ा छावनी के बनने जा रहे महामंडलेश्वर, मालूम हो कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने भी किन्नर अखाड़ा से महामंडलेश्वर का पद प्राप्त किया तो वही अब बीजेपी विधायक के महामंडलेश्वर बनने की चर्चां शुरु हो गई है।
संत जसविंदर ने दी जानकारी
भाजपा विधायक और खमरिया पीलीभीत पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद को महाकुंभ के दौरान महामंडलेश्वर के पद पर आसीन किया जाएगा। कल यानी 26 जनवरी को निर्मल अखाड़े छावनी में होगा पट्टाभिषेक । इस अवसर पर गुजरात से स्वामी गीता हरि को भी महामंडलेश्वर के पद पर बिठाया जाऐगा। वहीं ये जानकारी, निर्मल अखाड़े के संत जसविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि यह सारा कार्यक्रर्म गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित होगा। इस दौरान सारे गुरुजन, संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा
भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद गृहस्थ जीवन से हैं दूर
वहीं बात करें भाजपा विधायक की तो स्वामी प्रवक्तानंद ने 21 साल पहले ही गृहस्थ जीवन को त्त्याग कर हरिद्वार में अपने गुरु स्वामी अलखानंद से दीक्षा ले संत परंपरा में प्रवेश कर लिया था। इसके बाद से ही वे समाजसेवा और अध्यात्म में सक्रिय हो गए थे। वहीं इनके राजनीतिक कदम की बात करें तो इन्होनें प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही राजनीति में प्रवेश किया। साल 2009 में बीजेपी से जुड़ने के बाद वे पार्टी के पांचाल ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हुए। वहीं साल 2022 विधानसभा चुनाव में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की।
महाकुंभ में कल संत सम्मेलन
कल यानी 26 जनवरी को होने वाले इस धार्मिक आयोजन में , आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को लेकर संत समाज एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। वहीं गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित महान संत सम्मेलन में अन्य विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।





