back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ में इस साध्‍वी ने बटोरीं खूब सुर्खियां, फेमस सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर रही हैं हर्षा

महाकुंभ पहुंची एक खूबसूरत साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये साध्‍वी एक फेमस सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर रही हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच महाकुंभ पहुंची एक खूबसूरत साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये साध्‍वी एक फेमस सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर रही हैं। जिसकी पुरानी फोटोज भी लोग वायरल कर रहे हैं। जानिए कौन है ये साध्‍वी जिनकी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा है। 

पिछले दो सालों से साध्वी बनकर जीवन जी रही हूं

बता दें कि इस साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है। उनकी उम्र 30 वर्ष है। हर्षा साध्वी की वेशभूषा में माथे पर त‍िलक और फूलों की माला पहने रथ पर सवार होकर महाकुंभ पहुंचीं हैं। यहां मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि मैं उत्तराखंड से आई हूं। आचार्य महामंडलेश्वर की शि‍ष्‍या हूं और मुझे जो करना था वो छोड़कर साध्‍वी का वेश धारण कि‍या है। उन्‍होंने कहा कि मान्यता है कि कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष मिलता है। जब आप जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं, तो यह एहसास होता है कि इससे शांति नहीं मिलती। उन्‍होंने बताया कि वे एंकरिंग और एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिए दुनिया भर की यात्रा कर चुकी हैं। मैं 30 साल की हूं और पिछले दो सालों से साध्वी बनकर जीवन जी रही हूं। 

उनका ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है

सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि वह एक साध्वी के भेष में है। साथ ही उनके कई ऐसे फोटो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है।

इसे एकता का महाकुंभ बताया  

तीर्थराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकता का महाकुंभ बताया है। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एकता का महाकुंभ हैशटैग टाप ट्रेंड में बना हुआ है। वहीं आज मकर संक्रांति के अवसर पर आज मंगलवार को अमृत स्नान’ जारी है। अब तक साधु-संत सहित 1 करोड़ से अधित श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, महाकुंभ फेम इंफ्लुएंसर बोलीं-मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...