back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले में ना गुम हो जाए बच्चा, माता-पिता इस तरह रखें ध्यान

कुंभ मेले में बिछड़ने की आपने बहुत सारी कहानियां सुनी होगी। इस बार प्रयागराज के कुंभ मेले में जा रहे हैं तो आपको अपने बच्चों को लेकर सावधान रहना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। प्रयागराज में लगने वाला कुंभ मेला काफी विशाल होता है। इस बार 12 साल के बाद ऐसा शुभ संयोग बना है जब कुंभ मेला में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर स्नान और पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। अगर आप भी अपने छोटे बच्चों के साथ कुंभ मेले में जा रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे बच्चे काफी शरारती होते हैं वह आसपास की चीजों को देखने के लिए एक्साइटिड हो जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

आइडेंटिटी मार्क 

कुंभ मेले में जा रहे हैं तो आपको अपने बच्चों के कपड़े पर अपना नाम और कांटेक्ट नंबर लिख देना चाहिए। इसके अलावा आप अपने बच्चों के गले में ईद टैग लगा सकते हैं जिसमें माता-पिता की जानकारी लिखी हो। कुंभ के मेले में अगर बच्चा खो जाता है तो स्थिति में आईडी कार्ड काम आता है। 

अलग न जाने दें

कुंभ के मेले में अगर बहुत ज्यादा भीड़ है तो बच्चों का हाथ पकड़ के रखें। बच्चों को गोद में लेकर चले तो ज्यादा अच्छा होगा इससे वह इधर-उधर नहीं भागेंगे। कुंभ के मेले में जिस जगह पर भीड़ नजर आए आपके वहां बच्चों को ले जाने से बचना चाहिए।

लोकेशन फिक्स करें 

कुंभ मेले में जाने से पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोकेशन फिक्स कर लेना चाहिए। आपको वह लोकेशन डिसाइड करनी चाहिए जहां पर आप सभी एक दूसरे से मिल जाए। बच्चों को भी उसे जगह के बारे में बताना चाहिए कि अगर वह कहीं चले जाएं तो इस जगह पर जरूर आएं।

जानकारी दें 

माता-पिता को बच्चों को यह बताना चाहिए कि अगर वह मेले में कहीं छूट जाते हैं तो पुलिस या सुरक्षा कर्मी की मदद लेनी चाहिए। पेरेंट्स को अपने बच्चों को अपना और करीबी रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर याद कराना चाहिए।

मोबाइल फोन 

कुंभ मेले में जा रहे हैं तो आपको अपने बच्चों को छोटा वॉकी-टॉकी या मोबाइल फोन दे देना चाहिए। इस तरह से अगर मेले में बच्चे कहीं बढ़ जाते हैं तो उनसे कांटेक्ट करने का यह बेहतर तरीका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...