back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day Parade देखने जा रहे हैं तो साथ में बिलकुल भी न रखें ये चीज़ें, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

अगर आप भी गणतंत्र दिवस परेड देखने जाने के लिए टिकट बुक कराया है? तो जाने से पहले ये दिशा निर्देश जरूर पढ़ें। ताकि वहां पहुंचने में आपको आसानी हो।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है, इस खास मौके पर परेड देखने जाने के लिए कई लोग काफी उत्‍साहित है, यहां पहुंचना और परेड का लुफ्त उठाना अपना खास अनुभव होता है। जिसके लिए लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचते है। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ यहां पहुंचने का प्‍लान बनाया है तो आपको इसके लिए दिशा निर्देश को जरुर पढ़ना चाहिए, ताकि वहां एंट्री लेने में आसानी हो। जारी गाइडलाइन के मुताबिक परेड स्‍थल पर कई चीजों को बैन किया गया है।

Republic Day Parade Visitors ये चीज़ें रखना न भूलें

विजिटर्स के पास टिकट के साथ-साथ फोटो ID कार्ड होना जरूरी है। फोटो आईडी के तौर पर आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या Voter Id Card में से कोई भी सरकारी आईडी कार्ड रख सकते हैं। इनके बिना आपको परेड देखने की इजाज़त नहीं मिलेगी।

प्रवेश करने का समय सुबह 7 बजे से 

वहीं परेड स्‍थल पर पहुंचने के बाद दर्शकों को सुबह 7 बजे प्रवेश दिया जाएगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिटिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले पहुंचा ज्‍यादा बेहतर होगा। क्योंकि बाद में बैठने के लिए सीट मिलने में मुश्किल हो सकती है।

कपड़ों और जूतों को लेकर भी जारी की गाइडलाइन

गाइडलाइन में मौसम के अनुकूल कपड़ों के साथ कंफर्टेबल शूज पहनने की सलाह दी गई है। सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। इसके अलावा खुद भी सुरक्षा लिहाज से सचेत रहें, इस बीच कुछ भी संदिग्‍ध लगता है तो तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दें। टिकट अपने पास ही रखें, साथ ही पार्किंग पास अपनी गाड़ी के आगे चिपका लें।

परेड स्‍थल पर ये चीजें रहेगी बैन?

परेड स्‍थल पर कई चीजों को अंदर ले जाने पर पाबंदी है, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किया है, जाने लें किन चीजों को अंदर ले जाने पर पाबंदी होगी। इसमें- खाने-पीने का सामान, बैग, ब्रीफकेस, थैला, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर, कैमरा, दूरबीन, हैंडकैम, सिगरेट, बीड़ी, माचिस, लाइटर, शराब, स्प्रे, ज्वलनशील पदार्थ और नुकीले हथियार, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और थर्मस फ्लास्क के अलावा भी कई चीजें शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...