back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में शरीर के लिए नेचुरल टॉनिक का काम करते हैं ये पांच फल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गर्मियों के मौसम में बदलते मौसम के साथ खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में भी बदलाव होता है, जिसके चलते गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने इन 5 तरह के फलों के सेवन से मिलते है ये लाभ, जाने इसके खास फायदे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मी में अक्सर हमारे खानपान से लेकर पूरे लाइफस्टाइल में बदलाव हो जाता है, जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने आपको इस मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने बहुत जरुरी होता है। इस मौसम में ठंडेपेय पदार्थ और पानी का सेवन हमें हाइड्रेट रखने में मदद करता है साथ ही कुछ ऐसे फल भी होते है जो गर्मियों में सेहत के लिहाज से बेस्ट होते है इसी कड़ी में आज हम जानेगें न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा से इसकी पूरी जानकारी। 

गर्मियों में सेहत के लिए बेस्ट फल कौन से हैं?

गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने तथा गर्मी से बचाने कुछ विशेष फल बहुत फायदेमंद होते है, न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा के अनुसार, गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए इन फलों को खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते है गर्मियों में सेहत के लिए बेस्ट फल कौन से हैं?

आम

गर्मियां आते ही बाजार में सारे फलों के साथ ही आम की आवक भी हो जाती है, जो ना केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि स्वाद में भी बेहतर होता है जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है, इसमें पाएं जानेवाले विटामिन ए, सी, और फाइबर से भरपूर जो ना केवल पोषक तत्व देते है बल्कि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। इससे स्किन ग्लो व चमकदार बनती है। 

तरबूज

पानी से भरपूर तरबूज फल ना केवल सेहत के लिहाज से बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है,इससे शरीर को हाइड्रेशन व ठंडक भी देता है। इसमें पाएं जानेवाला विटामिन सी और विटामिन ए हमारे बॉडी को हिटवेव से भी बचाता है। 

अनानास

अनानास फल न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ाता है। सांस संबंधी समस्याओं को कम करने में भी उपयोगी अनानास न केवल अपने खट्टे स्वाद से जाना जाता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। गर्मी में ये फल आपको विटामिन देने के साथ ठंडक भी देता है। 

लीची

विटामिन सी से भरपूर एक छोटा सा फल लीची शरीर की गंदगी को दूर करने में मदद करता है, गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा रखने में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रेस्पबेरी जैसे जामुन शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पाएं जानेवाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में उपयोगी होते हैं।

पपीता

गर्मियों में पाचन संबंधी जैसी समस्याओं को दूर करने में पपीता फल जो ना केवल विटामिन सी, विटामिन ए से भरपूर पाचन समस्याओं को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंजाइम और फाइबर पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है बल्कि स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है। 

नारियल पानी

गर्मियों में सेहत के लिए अमृत का काम करनेवाला नारियल फल पानी जो शरीर को प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट के रूप में काम करता है। शरीर को पोटैशियम और मैग्नीशियम देनेवाला नारियल पानी सेहत को भरपूर मात्रा में प्रोटिन प्रदान करता है। ये सेहत के लिए एक टॉनिक का काम करता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सर्दी-जुकाम से बचाएंगे ये 5 फल, शरीर की ताकत करेंगे दोगुनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलता मौसम और अनियमित खानपान का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...