back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1ST Oct changes: एक अक्टूबर से बदल जाएंगी बैंकिंग से जुड़ी ये 10 चीजें, आपके जीवन को सीधा करेंगी प्रभावित

1ST Oct financial changes: एक अक्टूबर से बड़े बदलाव होने वाले हैं। सभी फाइनेंशियल बदलाव किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक अक्टूबर से आपकी जेब से जुड़े बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसमें विदेशों में घूमने पर होने वाले खर्च पर टैक्स कलेक्शन रूल्स से आधार और सरकारी नौकरियों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट और एचडीएफसी बैंक की एफडी ब्याज दरों तक बदलाव होने वाले हैं। इनका असर लाखों लोगों के जीवन पर सीधे रूप से पड़ेगा।

सरकारी नौकरी के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनेगा सिंगल डॉक्युमेंट

बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (अमेंडमेंट) एक्ट, 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू होगा। जो किसी भी एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने, वोटर लिस्ट, आधार नंबर, मैरिज रजिस्ट्रेशन या सरकारी नौकरी में नियुक्ति की तैयारी के लिए सिंगल डॉक्युमेंट के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल हो सकता है।

2 हजार के नोटों पर आ सकता है अपडेट

दूसरी ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 2000 रुपए के नोटों पर अपडेट दे सकता है। आरबीआई ने मई में 2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। तब कहा था देश की जनता 30 सितंबर तक दो हजार रुपए के नोटों को जमा करे। इसकी टाइमलाइन खत्म हो रही है। आरबीआई इस मामले में एक अक्टूबर को नया अपडेट जारी कर सकता है।

HDFC की खास एफडी

एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी की ब्याज दरें 1 अक्टूबर से कम होंगी। एचडीएफसी बैंक ने 29 मई को कस्टमर्स को हाई रिटर्न देने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम का ऐलान कर दिया था। इसके तहत बैंक 35 महीनों की एफडी पर 7.20 फीसदी का रिटर्न और 55 महीने की डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी रिटर्न देगा। सीनियर सिटीजंस को समान शर्तों पर डिपॉजिट के ऊपर अतिरिक्त 0.5 फीसदी का रिटर्न दिया जाएगा। योजना के तहत सीनियर सिटीजंन को 35 महीने की एफडी पर 7.7 फीसदी और 55 महीने में मैच्योर एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें बदलेंगी

एक अक्टूबर से स्मॉल सेविंग स्कीम जैसे पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, पोस्ट ऑफिस एफडी, रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में 30 सितंबर को बदलाव होगा। एक अक्टूबर से नई ब्याज दरें लागू होंगी।

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी की डेडलाइन

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर के बैंक इंडियन बैंक ने हाई इंट्रस्ट रेट के साथ इंड सुपर 400 और इंड सुप्रीम 300 नाम की स्पेशल एफडी की डेडलाइन को बढ़ा दी है। अब 31 अक्टूबर तक स्कीम का फायदा मिलेगा।

एसबीआई वीकेयर की डेडलाइन कल तक

सीनियर सिटीजंस 1 अक्टूबर से एसबीआई में निवेश नहीं कर पाएंगे, क्योंकि निवेश की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। वैसे, संभावना है कि बैंक डेडलाइन की लिमिट को आगे बढ़ा दी जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें : www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵