back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहाड़ों पर मौसम ने ली करवट, दोपहर बाद केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, बारिश से चमोली के जंगलों की बुझी आग

देहरादून, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो वहीं चमोली में बारिश होने से जंगल की आग से राहत मिली। मौसम का मिजाज बदल गया केदारनाथ में बर्फबारी हुई। चमोली में भी मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बारिश और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से एक ओर जहां तपती गर्मी से निजात मिली। वहीं, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित हर्षिल घाटी, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश जारी रही। गुरुवार रात को भी हर्षिल और गंगोत्री घाटी में बारिश हुई थी। देहरादून में चिलचिलाती धूप राजधानी देहरादून में शुक्रवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप खिली रही। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई थी। मैदानों में अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रमुख तीर्थस्थल है, हर साल लगभग यहां लाखों लोग...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵